धालभूमगढ़ एनएच-18 की लाइटें बनीं दिखावटी, जनता परेशान

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ स्थित एनएच-18 सड़क फ्लाइओवर में रोड के किनारे लोगों के सुविधा को लेकर लगाया गया खंबा के सहारे लाइट सिर्फ दिखावा बन कर रह गया है। इस प्रखंड क्षेत्र में ही कोकपाड़ा में एनएच आई द्वारा टोल गेट बनाकर हर दिन लाखों रुपए राजस्व वसूली हो रहा है पर जो मूलभूत सुविधाएं लोगों को मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रहा है। साल में सिर्फ एक दो महीना ही सड़क किनारे खंबा के सहारे लगाया गया लाइट जलता है। बाकी समय सड़क पूरी तरह अंधेरा में छाया रहता है। सड़क पर जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी है। कई जगह पर गड्ढा भी उभर चुका है। इसका मरम्मत भी नहीं हो रहा है जिसके कारण आए दिन एनएच-18 सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही है जिसमें लोगों का जान भी जा रहा है। एनएचआई प्रशासन की जिम्मेदारी है कि एनएच-18 पर सभी बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को नियमित रूप से जलना सुनिश्चित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *