धालभूमगढ़ | धालभूमगढ़ प्रखंड में जगह पर पंडाल बनाकर गणेश पूजा का आयोजन किया गया। नरसिंहगढ़ हरिजन युवा संघ द्वारा कोकपाड़ा गणेश पूजा कमेटी, शिव मंदिर कमिटी समेत विभिन्न कमेटी व क्लबों द्वारा पूजा की गई। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कोकपाड़ा गणेश पूजा कमेटी, शिव मंदिर द्वारा इस बार लगातार 24 वें साल पूजा की जा रही है। पूजा को सफल बनाने में आकाश नाथ, रॉकी नाथ, मनोज नाथ, दीपांकर सामल, सुभदीप दाश, गीदु राउत, अभि दाश, सचिन नाथ आदि ने विशेष रूप से सहयोग किया।


