धालभूमगढ़ पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करते 5 को किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के दूधचूआ गांव में गुरुवार रात पुलिस ने मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री करते हुए पांच युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ये सभी एक टाटा ट्रक के चेसिस के केबिन में बैठकर नशे का सौदा कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 4.17 ग्राम ब्राउन शुगर, 3500 रुपए नकद, पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक नया टाटा चेसिस ट्रक जब्त किया है। जब्त की गई ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार कुजूर, थाना प्रभारी मोहम्मद अमीर हमजा और अंचल अधिकारी समीर कच्छप ने शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गुरुवार रात करीब 10:15 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक और ग्रामीण एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि दूधचूआ गांव के बांसटाल मैदान में एक ट्रक के केबिन में ब्राउन शुगर की बिक्री हो रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में त्वरित छापेमारी दल गठित किया गया। अभियान में अंचल अधिकारी समीर कच्छप, थाना प्रभारी मो. अमीर हमजा, पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुजूर, सहायक अवर निरीक्षक रामलाल राम, हवलदार उपेंद्र पासवान, हवलदार रघुनाथ सिंह, आरक्षी संजय बांदिया और संजय कुमार शामिल थे। पुलिस टीम ने दूधचूआ बांसटाल मैदान में टाटा कंपनी के ट्रक चेसिस (जेएच 05 ए 3705) के केबिन से पांच युवकों को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई। शमशेर अहमद उर्फ भूटान, उम्र 35 वर्ष, निवासी नरसिंहगढ़, चिंटू राय, उम्र 26 वर्ष, गौतम महतो, उम्र 33 वर्ष, निवासी दूधचूआ, राहुल दुबे, उम्र 31 वर्ष, निवासी कोकपाड़ा नरसिंहगढ़, कामाख्या मुखर्जी उर्फ फेंकू, उम्र 30 वर्ष, निवासी दलदलीया। इनके खिलाफ धालभूमगढ़ थाना कांड संख्या 36/2025, दिनांक 27 जून 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ए)/29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जब्त सामानों की सूची टाटा चेसिस ट्रक (चेसिस नंबर: एमएटी 828113एस 3एफ16812), 4.17 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹3500 नकद, पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन। ^प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और दोषियों को जेल भेजा जाएगा। इस अवसर पर एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, अंचल अधिकारी समीर कच्छप, थाना प्रभारी मो. अमीर हमजा, पुलिस अवर निरीक्षक फिलिप कुजूर, सअनि मिठुन किस्कू, रामलाल राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *