धालभूमगढ़| धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की नाबालिग बच्ची के साथ गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया था। इसको लेकर धालभूमगढ़ थाना में कांड संख्या-62 में बीएनएस की धारा 64(2)एफ, 65(2) बीएनएस तथा 6 पास्को एक्ट 2012 के तहत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। घटना को लेकर बच्ची के पिता से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची सोमवार शाम को लगभग 5:30 बजे आग ताप रही थी। बाद में बच्ची कहीं चली गई। उसकी काफी खोजबीन की गई, पर वह नहीं मिली। बच्ची के चाचा, दादी और मां चारों ओर खोजबीन करने लगे। बाद में बच्ची बांस की झाड़ी की ओर से रो-रो कर निकलते हुए मिला। बच्ची दर्द से कराह रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया था।


