धालभूमगढ़ में 7 दिनों में 3 लोगों को कुत्ते ने काटा

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ में जानवरों के काटने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को क्षेत्र के जयंता नारायण देव को कुत्ते ने काट लिया। इलाज डॉ. सोमाय हेंब्रम ने किया। पिछले 7 दिनों में तीन महिलाओं को कुत्ते ने काटा। सभी का इलाज यहीं चल रहा है। जनवरी 2025 में 25, फरवरी में 23, मार्च में 26, अप्रैल में 13, मई में 26 और जून में 22 लोगों को कुत्ता और बिल्ली ने काटा। जून में सांप काटने के 5 मामले भी सामने आए। सामान्य मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। जनवरी में 2037, फरवरी में 2057, मार्च में 1843, अप्रैल में 1729, मई में 1641 और जून में 1873 मरीजों का इलाज हुआ। डॉ. सोमाय हेंब्रम ने बताया, इस समय सबसे ज्यादा सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज आ रहे हैं। गुड़ाबांदा क्षेत्र में मलेरिया के केस भी मिल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *