अमृतसर| पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने रमदास में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने बताया कि अजनाला हलका समेत पंजाब में 5 हजार आंगनबाड़ी-सहायिकाओं के पद खाली हैं जो सितंबर में यह सारे पद भरे जाएंगे। 22 अगस्त को मीडिया में विज्ञापन जारी किया जाएगा और इच्छुक उम्मीदवारों को 22 सितंबर तक विभागीय पते पर अपनी आवेदन-पत्र पहुंचाने होंगे। मैरिट के आधार पर भर्ती होनी है। 30 सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी। ऐतिहासिक नगरी रामदास के विकास को लेकर 2.75 करोड़ की लागत से नए बाहरी गेट बनाने के लिए धनराशि जारी हो चुकी है। आजादी के बाद से बदहाल हालात में पड़ा रेलवे प्लेटफॉर्म फिर से बनाया जाएगा।


