श्री गीता सेवा समिति की ओर से गीता भवन में धीयां दी लोहड़ी का त्यौहार मनाया गया। प्रधान राजीव जोशी की अध्यक्षता में मनाए गए लोहड़ी पर्व दौरान अजीत विद्यालय के डायरेक्टर रमा महाजन मुख्य रूप से शामिल हुई। लोहड़ी जलाने से पहले छोटी परी बेटी रुद्राक्षी के जन्मदिन पर उनके परिवार को बधाई दी गई। इसी दौरान टीचरों और बेटियों ने मिलकर गीता भवन को पतंगों से सजाया। वोकेशनल सेंटर की लड़कियों ने बुग्गा जलाकर लोहड़ी के गीत गाए। उन्होंने पतंगबाजी करते आई बो बो काटा का गीत गया। इसी दौरान मूंगफली रेवड़ी खाते सभी ने मिलकर पंजाबी बोलियां गीत सुहावना और गिद्दा डालकर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर महासचिव प्रो. राजेश शर्मा ने समिति के द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। इसी दौरान समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर मुख्य और विशेष मेहमानों को सिरोंपा डालकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन एडवोकेट रजिंदर शर्मा ने कहा कि बेटा और बेटियों के बीच मतभेद की दीवार तोड़ना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटियों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस मौके पर सुमेश महाजन, बंसीलाल, राजेश शर्मा, रेनू महाजन, बलबीर सागर, शवाति कपूर, बबली, हरजीत कौर, मनीष महाजन, सिमरप्रीत सिंह, गुलशन महाजन समेत कई लोग मौजूद रहे।


