धीरज जैन बने “आप’ के शहर अध्यक्ष

ब्यावर |आम आदमी पार्टी ब्यावर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष शौकीन काठात ने धीरज जैन को सर्वसम्मति से पार्टी का ब्यावर शहर अध्यक्ष मनोनीत किया। यह जिम्मेदारी राजस्थान की महासचिव और राष्ट्रीय प्रचारक कवि शहनाज हिंदुस्तानी की उपस्थिति में सौंपी गई। इस अवसर पर महासचिव व जिला अध्यक्ष द्वारा धीरज जैन को विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपा गया। कवि शहनाज हिंदुस्तानी ने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए ऐसे कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना आवश्यक है। ट्रेड विंग जिलाध्यक्ष शंकर प्रजापति, लीगल विंग जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेश बंसल, एससी विंग जिलाध्यक्ष नारायण अटवाल, यूथ विंग जिलाध्यक्ष चंगेज खान, ओबीसी विंग जिलाध्यक्ष बाबूलाल सेन, खीयाराम सिंगारिया, राधावल्लभ माहेश्वरी, एडवोकेट नीलेश बुरड़, धीरज जैन, कन्हैयालाल खत्री, महेश बारूपाल, मोहम्मद शफी, मुकेश चौहान, शाहबुद्दीन, लीलाधर, मूलचंद, धर्मेंद्र कुमावत, राजूसिंह, रामजी सिंगारिया, ओमप्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *