पोकरण विधायक एवं तारातरा मठ के महंत प्रतापपुरी ने बीते दिनों कोटा में दिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री बुर्के वाले बयान का खुलकर समर्थन किया। बेटियों को लव जिहाद से बचाने के लिए बुर्के वाली बनाने के बजाय मां दुर्गा जैसी शक्ति स्वरूपा बनाया जाए। हमारे शास्त्रों में सरस्वती, दुर्गा और अन्नपूर्णा जैसे रूपों का वर्णन है। शक्ति शब्द में सब कुछ आ जाता है। जहां नारी की पूजा होती है। वहां देवता निवास करते है। यह पूजनीय, वंदनीय और हमारी सब कुछ है। इसलिए बेटियों को शक्ति स्वरूपा का ही रूप देना चाहिए। तिरस्कृत भाव से नहीं देखना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर प्रतापपुरी बोले बिल्कुल सही कहा है पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जो कहा वह बिल्कुल सही कहा है। ऐसी ही भारत की नारियां थी और होनी चाहिए। वातावरण बनाना और बिगाड़ना व्यक्ति के स्वभाव में है। कुछ लोग हमारे यहां पर अशांति और इस तरह के वातावरण का रूप देना चाहते है। उनके सपने और कुछ और वो देश को कहां ले जाना चाहते है या पता नहीं किस तरह का देश बनाना चाहते है। उनके सिद्धांत, भाषा और उनकी शिक्षा पता नहीं क्या कहती है। इसका वहीं जाने। हमारे शिक्षा और शास्त्र यह कहते है बिल्कुल जो वातावरण बन रहा है। उसके सामने हमारे जैसी परंपरा थी। उस तरह का वातावरण हमें बनाना है। हमारी मातृशक्ति की परंपरा है उसका निर्वाहन करने वाले हमारी बहन बेटियां बने। विधायक बोले- अर्थ उपार्जन करना ही शिक्षा नहीं है बाबा रामदेव गुरुकुल के बयान पर विधायक ने कहा कि असतो मा सद्गमय।तमसो मा ज्योतिर्गमय।मृत्योर्मा अमृतं गमय इस तरफ जो ले जाती है वो गुरुकुल परंपरा ही है। शिक्षा का अर्थ होता है जीवन। आपने जीवन में क्या सीखा.. केवल अर्थ उपार्जन करना ही शिक्षा नहीं है। शिक्षा का मतलब आपका आचरण कैसा है। जीवन ढोने की कला नहीं सिखानी है। उसको जीने की कला सिखाने ही है। ऐसा वातावरण गुरुकुलों में ही है। यह गुरुकुलों से ही बनेगा। गुरुकुल में बहन-बेटियां शिक्षा और संस्कार दोनों साथ खड़े हो रहे प्रतापपुरी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि बाबा रामदेव ने आचार्य के नाम से बहुत बड़ा गुरुकुल संस्थान खड़ी की है। जिसमें हजारों-हजारों बहन-बेटियां शिक्षा और संस्कार दोनों के साथ खड़े हो रहे है। पूरे देश के लिए योगदान देंगे। इसी तरह आदर्श विद्या मंदिर में भी लाखों मानव जीवन का निर्माण हो रहा है।उन्होंने हालिया विकास का जिक्र करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी आवासीय वेद विद्यालय की शुरुआत की है, जो इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


