बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि महाकुंभ मुद्दे से भटक रहा है। यहां रील बनाने के लिए नहीं, रियल के लिए जाए। ये सोशल मीडिया का विषय नहीं, आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि वह हिंदुओं को जगाने और हिंदुस्तान को बचाने का काम करेंगे। बता दें कि रविवार को छतरपुर में बागेश्वर धाम में आदिवासी जनजागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया था। उनसे कुंभ में आंखें और चेहरा वायरल होने पर सवाल पूछा गया था। ये भी बोले धीरेंद्र शास्त्री
महाकुंभ कल्चर को समझने के लिए
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि महाकुंभ आस्था और संस्कृति का विषय है। कल्चर को समझकर उसे बढ़ाने के लिए है। मैंने पहले भी कहा था कि महाकुंभ में रील बनाने के लिए नहीं जाना चाहिए। यहां पर ये जो सब चीजें चल रही हैं। इनसे कहीं न कहीं महाकुंभ मेन मुद्दे से भटक रहा है। चाहे वो किसी बच्ची, व्यक्ति के खिलाफ या उनके पक्ष या उसके बारे में कहा जा रहा हो। महिमामंडन एक दिन कर लिया बस हो गया। कुंभ में हिंदू एकता पर विमर्श हो
उन्होंने कहा कि कुंभ में विचार विमर्श होना चाहिए कि सनातन कैसे बचेगा। हिन्दुत्व कैसे बचेगा। हिंदू राष्ट्र कैसे बनेगा और जो हिंदू नहीं हैं, उन्हें घर वापसी कैसे कराई जाए। चाहे इस देश में इस्लाम हो या ईसाई वो भी हिंदू हैं। इस काम और फोकस होना चाहिए। हम जा रहे हैं, वहां पर हम एक कार्यक्रम कर रहे हैं। उसका संकल्प है हिंदू जगाओ हिंदुस्तान बचाओ। देश के आदिवासियों को एक करेंगे
शास्त्री ने आदिवासियों को संबोधित करते हुए उन्हें संकल्प दिलाया वो सभी धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। अपने समाज को जागरूक करने और शिक्षित करने पर जोर देंगे। हनुमान चालीसा बागेश्वर मंडल बनाएंगे
शास्त्री ने कहा कि वह जिला, गांव, मोहल्लों में हनुमान चालीसा बागेश्वर मंडल बनाया जाएगा। देश में जब भी रोड पर उतरने की जरूरत पड़ेगी तो मंडल के सभी श्रद्धालु सदस्य एक साथ सेना के रूप में तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम इसके माध्यम से आदिवासियों को समाज से दूर होने का आभास नहीं होने देंगे। भारत में धर्मांतरण को प्रोत्साहन दे रहीं विदेशी ताकतें
शास्त्री ने कहा कि भारत में विदेशी ताकतें धर्मांतरण को प्रोत्साहित कर रही हैं। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, केरल, तेलंगाना, मिजोरम, असम, नागालैंड, ओडिशा यह सभी वो प्रदेश हैं, जहां पर लालच, प्रलोभन या फिर चमत्कारों की ट्रिक दिखाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। 25 जनवरी से 3 फरवरी तक कुंभ में रहेंगे धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री 25 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रयागराज महाकुंभ में रहेंगे। यहां पर वह विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इस दौरान वे संगम स्थित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय हनुमान कथा में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि उनके कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू जगाओ, हिंदुस्तान बचाओ अभियान को आगे बढ़ाना है। धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा विधायक को किया आउट
आदिवासी सम्मेलन के बाद रविवार रात को क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में धीरेंद्र शुक्ला ने बिजावर से भाजपा विधायक राजेश शुक्ला को दो बार कैच आउट कराया। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए एक सिक्स भी मारा। विधायक शुक्ला भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी बाबा की गेंदों पर कई चौके-छक्के जड़े। यह खबर भी पढ़ें धीरेंद्र शास्त्री बोले- महाकुंभ में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन हो पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि महाकुंभ में गैर-हिंदुओं के प्रवेश बैन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो सनातन परंपरा को नहीं जानते, जिन्हें राम से कोई काम नहीं, तो राम के काम से क्या काम। ये लोग एंटी सनातनी है। पढ़ें पूरी खबर उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर में रील बनाने पर भड़के पुजारी उज्जैन महाकाल मंदिर में फिल्मी गानों पर रील बनाकर वायरल करने पर एक बार फिर पुजारी भड़क गए। उन्होंने लोगों को हिदायत दी है कि मंदिर में शालीनता से पेश आए। इस मामले में मंदिर प्रशासन रील बनाने पर प्रतिबंध लगा चुका है। इसके बाद भी यहां आने वाले श्रद्धालु महाकाल लोक और मंदिर परिसर में रील बना रहे है। पढ़ें पूरी खबर


