बांदा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कर्ज में डूबे एक व्यक्ति से कहा- 3 साल में उसका कर्जा उतर जाएगा। उस पर 32 लाख 80 हजार रुपए का कर्जा था। दरअसल, हनुमंत कथा के दौरान बाबा बागेश्वर धाम, भक्तों की पर्चियां भी निकाल रहे। कथा के तीसरे दिन उन्होंने कहा- गली गली में शोर है, बाबा जी का जोर है। ऐसी कोई गली नहीं, जहां बजरंग बली की चली नहीं। जब हम बुंदेलखंड जाते थे, तब पाखंड फैलाया जा रहा था, ये कर रहा था, वो कर रहा था। जब विदेशी संसद में भी हनुमान जी ने अपनी शक्ति दिखाई, तब उनकी ताकत का अनुभव हुआ। रविवार को मंच पर पहुंचने पर उन्होंने पहले पूजा-अर्चना की, फिर राम भजन गाकर कथा की शुरुआत की। भक्तों को आईडी देखने के बाद प्रवेश मिल रहा। कथा सुनने देश के कोने-कोने से लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार को धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था- सोशल मीडिया युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है। इससे तो भगवान ही लोगों को बचाए। हंसती-खेलती जिंदगी सोशल मीडिया से बर्बाद हो जाती है। बच्चे इससे जितना दूर रहें, उतना ही अच्छा है। शनिवार को कथा में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और रामकेश निषाद भी शामिल होने पहुंचे थे। पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


