धमतरी| धीवर समाज धमतरी परगना द्वारा 7 अक्टूबर को प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया है। अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद जगबेड़हा ने बताया कि दोपहर 3 बजे यह कार्यशाला धीवर समाज भवन महिमा सागर वार्ड में होगी। इसमें धमतरी परगना के सभी निर्वाचित पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, वार्ड पंचों सामाजिक संगठन एवं कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए समाज के नियमावली एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएगी।


