धुरंधर के सेट पर अक्षय खन्ना को पड़े 7 थप्पड़:सौम्या टंडन को थी झिझक, डायरेक्टर आदित्य धर ने भी नहीं टोका; पास खड़े देखते रहे को-स्टार्स

5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में सबसे ज्यादा सराहना रहमान डकैत का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना को मिल रही है। उनका डांस भी वायरल हो रहा है। इसी बीच अब उनके को-स्टार नवीन कौशिक ने बताया है कि एक सीन के लिए अक्षय कुमार को धुरंधर के सेट पर 7 थप्पड़ पड़े थे। फिल्म में सौम्या टंडन ने रहमान डकैत की पत्नी उल्फत का किरदार निभाया है। फिल्म के एक सीन में सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारा था। हालांकि एक परफेक्ट शॉट के लिए उन्हें अक्षय को 7 बार थप्पड़ मारना पड़ा था। इस पर बात करते हुए फिल्म में डोंगा का किरदार निभा रहे नवीन कौशिक ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्हें 7 बार थप्पड़ मारा गया था, क्योंकि वो एक बेहद पावरफुल मूमेंट था। उल्फत (सौम्या टंडन) का जो कैरेक्टर है, वो एक महिला हैं, जिसे रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) प्यार करता है, उसके पीछे का पावर है।’ ‘कुछ मूमेंट्स हैं जो सेकेंड पार्ट में होंगे। वहीं हैं, जो उन्हें घर में बांधकर रखती हैं। पब्लिक में नहीं लेकिन प्राइवेट में। क्योंकि उसने ऐसे फैसले लिए, जिससे उसने (उल्फत) ने अपना बेटा खो दिया। तो वो मूमेंट बहुत पावरफुल था।’ आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आदित्य सर और अक्षय सर ने बहुत अच्छा फैसला लिया कि जब वो (सौम्या टंडन) उन्हें थप्पड़ मारने वाली थीं, तो उन्हें रिएक्ट नहीं करना था। जैसे लड़की का हाथ पकड़ लिया या उसको पकड़ लिया। उन्होंने थप्पड़ खाया और उन्हें गले लगा लिया। और वो कहते हैं कि तू मेरी जान है। उनके जैसे कैरेक्टर के लिए ऐसा करना बहुत रेयर है। इंडियन सिनेमा में हाल ही में ऐसे कठोर इंसान की सेंसिटिविटी देखने को मिली है।’ ‘उन्हें इतनी बार थप्पड़ पड़ा और एक बार भी वो पीछे नहीं हटे। मुझे लगता है कि सौम्या टंडन जी की झिझक शुरुआत में रही होगी।’ आगे उन्होंने कहा, हम सब वहीं थे, ‘हम ये होता देख रहे थे, वो हमारे लिए भी था कि यार एक बार हो गया, दो बार हो गया, कितनी बार करेंगे। लेकिन वो ये करते रहे जब तक उन्हें सही शॉट नहीं मिला। अक्षय सर ने कुछ नहीं कहा। आदित्य सर भी नहीं आए कि गलती से हुआ, या एक और बार। उनका था कि सीन चाहिए मुझे। साढ़े तीन घंटे की ये फिल्म है, आधे घंटे के अंदर ये सीन आ रहा है, हमें इसी मौके पर स्टेबलिश करना है कि रहमान डकैत क्या है। वो सेंसिटिव भी है और बदला भी लेगा।’

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *