भांसी| ग्राम पंचायत धुरली में मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान पूर्व सरपंच बुधराम तेलाम, भीमा तेलाम, जागेश्वर प्रसाद, नारायण मंडल, रवि मिश्रा, भीमा कुंजाम ने झंडा फहराया। इसके बाद हिंगा कुंजाम सहित अन्य को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान बहिलोचन श्रीवास्तव, लखन मेश्राम, राजू कुंजाम, विजय कुंजाम, राजेश तेलाम, लच्छू तेलाम सहित अन्य मौजूद थे।


