धूप सेंक रहीं महिलाओं को कार ने टक्कर मारी…VIDEO:स्टूल समेत फिकाई एक महिला, गंभीर घायल; लोगों ने चालक को पकड़ा

मुरैना में एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर धूप सेंक रहीं महिलाओं और बच्चों को टक्कर मार दी। हादसा इतनी तेजी में हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। एक महिला स्टूल समेत दूर फिका गई। एक अन्य महिला और दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। घटना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर की है, जिसका वीडियो आज सामने आया है। हादसे के बाद पुलिस कार और चालक को थाने ले गई थी, लेकिन इलाज कराने को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जिसके चलते पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। हादसे की तस्वीरें… इलाज कराने की बात पर बनी सहमति
हादसे में घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्टेशन रोड थाना टीआई कुलदीप राजपूत ने बताया कि पुलिस कार और चालक को थाने ले आई थी। हमारे पास घटना का सीसीटीवी भी है, लेकिन शाम होते-होते दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई। वे इलाज कराने के लिए राजी हो गए, इसलिए कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *