धूप सेंक रहे बुजुर्ग पर डंपर पलटा, मौत…VIDEO:ग्वालियर में घर के बाहर बैठे थे, उठने से पहले ही गिट्टी भरभराकर गिरी

ग्वालियर में घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहे बुजुर्ग के ऊपर गिट्टी से भरा डंपर पलट गया। डंपर का बैलेंस बिगड़ता देख बुजुर्ग ने उठने की कोशिश की, वे उठ पाते उससे पहले गिट्टी भरभराकर उन पर आ गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की अरनव कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर की है। इसका सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया है। 90 साल के गिर्राज शर्मा अपने नाती सतीश शर्मा के साथ रहते थे। वे अपने घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहे थे। पास में एक घर के निर्माण कार्य के लिए गिट्टी से भरा डंपर आया था। डंपर का टायर एक गड्ढे में फंस गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें… ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग निकला
हादसे के बाद डंपर का ड्राइवर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने डंपर के नीचे दबे बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला। बुजुर्ग के परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराकर बुजुर्ग का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश जारी है। ये भी पढ़ें… कार ने महिला को रौंदा, सामने आया वीडियो: घर के बाहर धूप सेंक रही थी सीहोर के बुधनी में घर के बाहर धूप सेंक रही महिला पर एक शख्स ने कार चढ़ा दी। घटना बुधवार दोपहर वार्ड नंबर 1 की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सांवला बाई घर के बाहर बैठी थीं, तभी कार सीधे उनकी ओर आती है और दोनों पैरों पर से गुजर जाती है, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गईं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *