धोखाधड़ी: आरोपी व्यापारी को मुंबई पुलिस ने दबोचा

अंबिकापुर | शहर के युवा व्यवसायी बलविंदर सिंह उर्फ बल्ली को शहर से मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर मंगलवार को अपने साथ ले गई। बलविंदर पर मिस्टर मिंंट क्रिप्टो करेंसी से जुड़कर निवेशकों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। एएसपी अमोलक सिंह ने बलविंदर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया है कि मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी का संचालन करने वाले डायरेक्टरों में बलविंदर का नाम शामिल है। मुंबई की पुलिस उसे लेकर पहले कोर्ट में पेश की, फिर ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे अपने साथ ले गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में ज्यादा जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है। मुंबई पुलिस व रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम मंगलवार को पहुंची थी और मामले में कार्रवाई की। बता दें कि बलविंदर पहले जोगी कांग्रेस से जुड़े रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *