धोखाधड़ी का मामला:इंजीनियर को कुंडली दोष बताकर पूजन के नाम पर 6.20 लाख ठगे

एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कुंडली में दोष बताकर हवन, पूजा, पाठ के नाम पर उससे 6.20 लाख रुपए ठगने का मामला दर्ज हुआ है। सोशल मीडिया पर एक ठग ने खुद को एस्ट्रोलॉजर और बाबा बताया था। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया, निजी आईटी कंपनी में कार्यरत 24 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। इंजीनियर लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर परेशान था। वह कई लोगों से संपर्क कर चुका था, लेकिन उसे लग रहा था कोई हल नहीं निकलेगा। इसी दौरान उसने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा। सामने वाले ने खुद को एस्ट्रोलॉजर बताया और दावा किया कि वह हर समस्या का समाधान कर देगा। आरोपी ने अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए इंजीनियर ने उससे संपर्क किया। कुछ देर बाद आरोपी ने उसकी कुंडली में गंभीर दोष होने की बात कही। इससे छुटकारे के लिए हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान कराने की सलाह दी। इसके लिए आरोपी ने अलग-अलग खातों में 6.20 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए और संपर्क बंद कर दिया। क्राइम ब्रांच की एडवाइजरी क्राइम ब्रांच ने आम नागरिकों के लिए साइबर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। पुलिस ने इन बिंदुओं पर अमल करने को कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *