बड़वानी में अंजड थाने पर मृतकों के नाम से राशि निकालने के मामले में दर्ज धोखाधड़ी केस में पुलिस ने संदीप कोदर को शुक्रवार शाम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से पुलिस को 1 दिन की रिमांड मिली है। थाना प्रभारी गिरवर सिंह जलोदिया ने बताया कि फरियादी नाबालिग बालक की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर नामजद BNS की धारा 420, 468, 409 ओर 120-B अंतर्गत केस दर्ज किया था। जिसमें से संदीप पिता सुखदेव कोदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जिसकी एक दिन की पुलिस रिमांड मिली है। वहीं अन्य आरोपी जिसमें लोकेश पिता चंदू परमालिया और नवीन पिता मनोहर चौहान की तलाश की जा रही है। वहीं प्रकरण में शामिल नगर परिषद कर्मचारी महेंद्र बावनिया की मौत हार्टअटैक से बीते दिनों हो चुकी है। इधर, आरोपी संदीप कोदर को पकड़ने और पुलिस के द्वारा थाने ले जाने का एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल है। जिसमें आरोपी को पुलिस टीम पैदल ले जाती हुई दिख रही है।


