धोखाधड़ी के मामले में फरार पटवारी गिरफ्तार:फर्जी रजिस्ट्री का नामांतरण किया था, 3 साल बाद पकड़ाया

मुरैना जिले की कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी पटवारी को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2023 से फरार चल रहा था। पटवारी द्वारा तत्कालीन समय में एक फर्जी रजिस्ट्री का नामांतरण कर दिया गया था। एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी उत्तर प्रदेश निवासी को भी कोतवाली पुलिस ने आगरा जिले से गिरफ्तार किया है। धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मुरैना जिले का पटवारी है, जिसका नाम राहुल शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा, निवासी महावीरपुरा है। उसके द्वारा एक फर्जी रजिस्ट्री का नामांतरण कर दिया गया था। दूसरा आरोपी हनीफ पुत्र सप्पो खान उम्र 46 वर्ष, निवासी मई बुजुर्ग थाना फतेहपुर जिला आगरा है। उसने मुरैना के बानमौर में फर्जी हनीफ बनकर एक फर्जी रजिस्ट्री कराई थी।इन दोनों फरार अपराधियों को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को महावीरपुरा और आगरा से गिरफ्तार किया। यह हैं मामले कोतवाली थाना अपराध क्रमांक 398/23 में धारा 420, 409, 120बी आईपीसी के तहत जिले में पदस्थ पटवारी राहुल शर्मा पर भूमि सर्वे क्रमांक 3009/1 और 3009/3 में फर्जी नामांतरण करने का आरोप है। इस मामले में फरियादी डॉ.दीक्षा गुप्ता द्वारा पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था। कोतवाली थाना अपराध क्रमांक 413/25 के तहत धारा 316(5), 318(4), 337, 338, 336(3), 340(2), 61 बीएनएस के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी हनीफ खान ने बानमौर निवासी अन्य हनीफ खान के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर रजिस्ट्री कराई थी। इसे कोतवाली पुलिस ने आगरा जिले से गिरफ्तार किया है। न्यायालय में किया जाएगा पेश कोतवाली थाना प्रभारी टीआई अमित भदौरिया के अनुसार पटवारी राहुल शर्मा और आरोपी हनीफ दोनों ही धोखाधड़ी के मामलों में फरार थे।दोनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। अब दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *