बालोद| शासकीय कन्या हाईस्कूल धोटिया (डौंडी) में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। एचके बंजारे ने कहा कि डॉ. अंबेडकर हम सबके आदर्श हैं। उनके दिखाए रास्ते पर देश आगे बढ़ रहा है। यूएल डोगरे ने कहा कि संविधान निर्माण में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।


