धौलपुर के सरमथुरा क्षेत्र में स्थित झिरी वन खंड के खुशहालपुर गांव के पास एक नाले में शनिवार सुबह वन विभाग को एक लेपर्ड का शव मिला। प्राथमिक जांच में यह खुलासा हुआ कि लेपर्ड की मौत टाइगर के साथ हुई लड़ाई में हुई है। वन विभाग के रेंजर देवेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, गश्त के दौरान टीम को मौके पर टाइगर और लेपर्ड के बीच हुई लड़ाई के स्पष्ट सबूत मिले। घटनास्थल की जांच के बाद मृत लेपर्ड का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा, हालांकि प्राथमिक जांच में टाइगर के साथ संघर्ष में मौत होना सामने आया है। वन विभाग की टीम ने नियमानुसार पोस्टमॉर्टम के बाद लेपर्ड का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद वन विभाग क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सतर्क है। कटेंट- नाहर सिहं चौहान, सरमथुरा


