धौलपुर पुलिस की 259 जगह दबिश, 98 गिरफ्तार:वांटेड और वारंटी अपराधियों पर शिकंजा, अवैध शराब और हथियार भी जब्त किए

धौलपुर पुलिस ने अवैध हथियार, शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ ‘एरिया डॉमिनेशन’ अभियान में 59 टीमों ने जिले भर के 259 स्थानों पर दबिश दी और कुल 98 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर कैलाश चंद्र विश्नोई के निर्देशानुसार यह अभियान सुबह से दोपहर तक चला। अभियान में 231 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। गिरफ्तार किए गए 98 व्यक्तियों में 6 ऐसे थे जो सामान्य प्रकरणों में वांछित थे, वहीं 3 व्यक्ति जघन्य प्रकरणों में वांछित पाए गए। इसके अलावा 18 स्थायी वारंटी या पीओ थे और 11 अन्य अधिनियमों के तहत गिरफ्तार किए गए। 60 व्यक्तियों को 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त, 18 लोगों को अन्य अपराध में दबोचा गया। अवैध शराब और हथियारों पर कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ 9 प्रकरण दर्ज किए गए और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 406 पव्वे अवैध देसी शराब और 10 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जब्त की। अवैध हथियारों की धरपकड़ में सफलता भी मिली। थाना सदर धौलपुर ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक कट्टा 315 बोर और एक कारतूस जब्त किया। वहीं, थाना सरमथुरा ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर एक कट्टा 12 बोर और एक कारतूस बरामद किया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि वांछित आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से भी अनुरोध किया कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *