धौलपुर में 69वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन पुलिस लाइन में आयोजित मेडल सेरेमनी के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता में 17 और 19 वर्षीय छात्र एवं छात्रा वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक बाड़ी गिर्राज सिंह मलिंगा थे, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने अध्यक्षता की। अतिथियों ने विजेता धनुर्धरों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिले में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर कोच, निर्णायक, टीम मैनेजर और सहयोगी स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी सुक्खो देवी रावत ने प्रतियोगिता के समापन की आधिकारिक घोषणा की। मंच संचालन अनिल मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता में 17 और 19 वर्षीय इंडियन राउंड (40 व 30 मीटर, 30 व 20 मीटर), ओवरऑल, मिक्स्ड और इंडिविजुअल एलिमिनेशन श्रेणियों में विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए। डिप्टी फिजिकल बृजेंद्र सिंह और चौब सिंह कुशवाह ने विजेताओं की घोषणा की। इस तरह रहा खिलाड़ियों का परिणाम


