धौलपुर-भरतपुर हाईवे पर पत्थर फैलाकर भागा माफिया:सड़क पर पत्थरों का ढेर, हादसे का खतरा बढ़ा

धौलपुर-भरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम पत्थर माफिया ने सड़क पर पत्थर फैला दिए। पत्थर से भरी ट्रॉली खाली कर माफिया फरार हो गए, जिससे सड़क पर बड़े-बड़े पत्थरों का ढेर लग गया और हादसे की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार शाम धौलपुर शहर की ओर से दो युवक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आए। ट्रैक्टर ड्राइवर ने चलती ट्रॉली का जैक ऊपर उठा दिया, जिससे उसमें रखे बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिरने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक सड़क पर पत्थर गिरते देख पीछे से आ रहे वाहन तुरंत रुक गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पत्थर फैलाने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से सड़क पर पत्थरों का ढेर लगा हुआ है। रात के समय रोड लाइट बंद होने के कारण हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आगरा-भरतपुर हाईवे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में खनन माफिया तेज गति से ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर निकलते हैं, जिससे हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *