धौलपुर में अवैध हथियार सहित दो आरोपियों को पकड़ा:2 देसी कट्‌टे-कारतूस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एक नाबालिग को किया डिटेन

धौलपुर जिले की कौलारी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को डिटेन किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश और वृत्ताधिकारी सैपऊ अनूपसिंह के सुपरविजन में यह अभियान चलाया गया। थानाधिकारी हरेन्द्रसिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर साधू की मढ़ी से पाटे का पुरा जाने वाले रास्ते पर बंद ट्यूबवेल के पास घेराबंदी की। पुलिस टीम ने मौके से अजय कुमार (21) पुत्र केदारसिंह, निवासी ठेकली, थाना कौलारी, धौलपुर और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा। उनके पास से दो अवैध कट्टे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर और एक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस संबंध में कौलारी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अजय कुमार और नाबालिग से पूछताछ कर रही है। उनसे क्षेत्र में हुई फाइनेंस कर्मियों से लूट की घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *