धौलपुर में कचरे के ढेर में फिर मिला भ्रूण:दो दिन में दूसरी घटना, क्षेत्र में बढ़ी चिंता

धौलपुर जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भ्रूण कचरे के ढेर में लावारिस हालत में मिला। यह घटना ग्रांडील चौराहे के पास सामने आई, जहां लगभग 8 माह का भ्रूण पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल निहालगंज थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लिया। भ्रूण को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसे मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी है। यह जिले में भ्रूण मिलने की दूसरी घटना है। इससे एक दिन पहले गुरुवार सुबह ओडेला रोड पर भी 7 माह का एक भ्रूण मिला था। लगातार 2 दिनों में हुई इन घटनाओं ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है।
पुलिस दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि भ्रूण को किसने और किन परिस्थितियों में वहां छोड़ा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *