धौलपुर में खोंसला बिहार कॉलोनी में जलभराव:कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लोगों को जल्द समाधान का दिया आश्वासन

धौलपुर में शहर की खोंसला बिहार कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कॉलोनीवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। यह समस्या केवल खोंसला बिहार कॉलोनी तक सीमित नहीं है, बल्कि होंडा बलानगर क्षेत्र में भी जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है। बुधवार को नगर परिषद ने नाले के माध्यम से पानी निकालने का प्रयास किया था, जिसका क्षेत्र में कुछ विरोध भी सामने आया था। कलेक्टर श्रीनिधि बीटी गुरुवार को खोंसला बिहार कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने जलभराव की वास्तविक स्थिति का आकलन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कॉलोनीवासियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रभावी व्यवस्था कर जल निकासी की जाएगी, जिससे उन्हें इस समस्या से राहत मिल सकेगी।
कलेक्टर के इस आश्वासन के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत महसूस की और प्रशासन से जल्द ही इस समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *