धौलपुर में जुटे देश-विदेश के 400 से अधिक विद्वान:फ्यूचरिस्टिक अप्रोच फॉर विकसित भारत-2047 विषय पर मंथन, विजन डॉक्यूमेंट करेंगे तैयार

धौलपुर के गवर्नमेंट कॉलेज में सोमवार को फ्यूचरिस्टिक अप्रोच फॉर विकसित भारत-2047 विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज हो गया। दो दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन देश-विदेश के विषय विशेषज्ञों एवं शोधार्थियों ने विविध विषयों पर गहन मंथन किया। कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. गिर्राज सिंह मीना ने बताया कि सम्मेलन में स्वास्थ्य, पर्यावरण विज्ञान, तकनीकी, कृषि, उद्योग, योग, आध्यात्म, कानून, न्याय, शासन, सामाजिक-सांस्कृतिक राजनीतिक, मानव संसाधन प्रबंधन व सतत विकास के विषयों पर गहन मंथन किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज द्वारा सम्मेलन का आयोजन भारतीय शिक्षण मण्डल व इंटरनेशनल फोरम फॉर बॉटनिस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले सम्मेलन में आकर्षक व्याख्यान के रूप में एम्स-नई दिल्ली, आईआईएससी बेंगलुरु, एसएमएस जयपुर, एमआईटी यूएसए जैसी संस्थाओं से विशेषज्ञों के साथ-साथ यूएई, आस्ट्रेलिया इत्यादि देशों के भी विशेषज्ञ एवं बुद्धिजीवियों समेत लगभग 400 विशेषज्ञ सम्मलित होकर अपना प्रस्तुतीकरण दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अंत में विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर कार्रवाई के लिए भारत सरकार को भेजा जाएगा। इससे पूर्व भी कॉलेज की ओर से कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किए जाते रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *