धौलपुर में डिस्कॉम SE 1.75 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार:कार्यालय सहायक को भी पकड़ा, सस्पेंड कर्मचारी को बहाल करने की एवज में ली

धौलपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता (SE) राजेश कुमार वर्मा और कार्यालय सहायक नरेंद्र सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों को 1 लाख 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। यह रिश्वत एक सस्पेंड कर्मचारी को बहाल करले के बदले मांगी गई थी। एसीबी ने शिकायत मिलने के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई एसीबी के डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देशों पर की गई। ट्रैप की पूरी प्रक्रिया डीएसपी जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में संपन्न हुई। मामले में आगे की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *