धौलपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर:एक युवक की मौत, वहबलपुर गांव के पास हुआ हादसा

धौलपुर में बुधवार दोपहर सदर थाना क्षेत्र के वहबलपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार 1 युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार, लुहारी निवासी राजकुमार त्यागी (35) पुत्र डालचंद त्यागी अपनी स्कूटी से वहबलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल राजकुमार को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। सदर थाना पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *