धौलपुर में पानी के गड्ढे में गिरा मासूम, मौत:खेलते समय हादसा, माता-पिता ईंट भट्टे पर काम में व्यस्थ थे

धौलपुर जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के कुम्हेरी गांव में शनिवार दोपहर एक दो वर्षीय बालक की पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। बच्चा खेलते समय गड्ढे में गिर गया था। मृतक की पहचान वीर पुत्र गंगाराम पटेल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से रायगढ़ जिले के बिलासपुर (छत्तीसगढ़) का निवासी था। उसका परिवार काफी समय से कुम्हेरी गांव में रहकर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। घटना के समय बालक के माता-पिता काम में व्यस्त थे और वीर पास ही खेल रहा था। खेलते-खेलते वीर पास स्थित पानी के गड्ढे में गिर गया और अचेत हो गया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *