धौलपुर में पुलिस पर बजरी माफिया का हमला:एक पुलिसकर्मी घायल, मुख्य आरोपी को किया गया डिटेन

धौलपुर जिले के दिहोली थाना इलाके में बजरी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर बजरी माफिया ने हमला कर दिया। इस हमले में 1 पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दरअसल पुलिस ने अवैध बजरी से भरी 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया था। इसी दौरान 10-12 बजरी माफिया मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों से झड़प करते हुए जबरन ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए।
झड़प में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वही मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की टीमें
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने अन्य सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है।
यह घटना तब हुई जब आरोपी बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर दिहोली थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *