धौलपुर में भाजपा युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन:प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

धौलपुर में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां जगदीश तिराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर राजावत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा को 151 फीट का साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। स्वागत समारोह में भाजपा के जिला, मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में उत्साह देखा गया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होने की बात कही गई। इस आयोजन को भाजपा की संगठनात्मक मजबूती के प्रदर्शन के तौर पर देखा गया। जगदीश तिराहा पूरी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से भरा रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *