धौलपुर में मौसम का मिजाज बदला:रात से रिमझिम बारिश का दौर जारी, तापमान में 3 डिग्री की गिरावट

धौलपुर जिले में पिछले कई दिनों से निकल रही धूप के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया है। सोमवार रात 12 बजे अचानक बारिश शुरू हुई, जो रात को ही थम गई। जिसके बाद सुबह मौसम साफ हो गया। सुबह 9 बजे से फिर से अचानक मौसम में बदलाव आया और घने बादल छा गई। जिसके बाद रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम विभाग ने पूर्व में ही धौलपुर जिले में बारिश की चेतावनी दी थी। इसके बाद सोमवार रात को हुई हल्की बारिश के बाद मंगलवार सुबह 9 बजे से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते धौलपुर जिले के तापमान में अभी अचानक गिरावट आई है। पिछले कई दिनों से जिले का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री चल रहा था। जिस वजह से लोगों को जनवरी माह में ही गर्मी का एहसास होने लगा। मंगलवार सुबह से मौसम में हुए अचानक बदलाव के बाद घने बादल छाए हुए हैं। बारिश के चलते जिले के तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की वजह से एक बार फिर से लोगों को सर्दी का एहसास होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *