धौलपुर में रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी शुरू:सर्व समाज की हुई बैठक, गिरीश गर्ग बने संयोजक

धौलपुर में रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में रविवार को सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रीरामनवमी भव्य शोभायात्रा समिति के माध्यम से यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। समिति ने समाजसेवी गिरीश गर्ग को शोभायात्रा का संयोजक नियुक्त किया। बैठक में यात्रा के मार्ग और प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा हुई। संयोजक गिरीश गर्ग ने सभी सनातन धर्म के अनुयायियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यह शोभायात्रा हिंदू एकता का प्रतीक है। शोभायात्रा के दौरान पूरे शहर को भगवामय बनाने की योजना है। सभी समाजों की भागीदारी से इसे ऐतिहासिक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में प्रमुख रूप से प्रो. रामअख्तर सिंह, राघवेन्द्र सिंह जादौन, विमल भार्गव, संजय पहलवान, ऋषि मित्तल, प्रमोद सिंघल, रजनी गोयल, महेश राजावत सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *