धौलपुर शहर के संतर रोड पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की। सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जों, ठेलों और सामान की वजह से संतर रोड पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। राहगीरों ने बताया कि अवैध अतिक्रमण से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद ट्रैफिक इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने कई दुकानदारों को चेतावनी दी और सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया। राहत की सांस- सड़क साफ होते ही ट्रैफिक सुचारू हुआ अभियान के बाद सड़क से अवरोध हटने पर लोगों ने राहत व्यक्त की और पुलिस प्रशासन की सराहना की। स्थानीय निवासियों ने कहा कि इस कार्रवाई से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और रोजाना लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। पुलिस ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


