धौलपुर में सूने मकान से लाखों के जेवर, नकदी चोरी:शादी में गए परिवार के लौटने पर वारदात का खुलासा

धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र की पुष्पांजलि विहार कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। मकान मालिक परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे, तभी इस बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित ओम प्रकाश ने बताया कि वे परिवार के साथ एक रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गए थे। जब वे सुबह वापस लौटे तो घर के मुख्य द्वार और अलमारी के ताले टूटे हुए मिले। घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी में रखे करीब साढ़े तीन सौ ग्राम चांदी, एक मंगलसूत्र, सोने के कुछ अन्य आभूषण और लगभग 40 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लाखों में आंकी जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *