धौलपुर वन विभाग की टीम ने एक हनी बेजर (कबर बिज्जू) परिवार का सफल रेस्क्यू किया। इस परिवार में एक मादा और उसके तीन छोटे बच्चे शामिल थे, जिन्हें धौलपुर के एक होटल से बचाया गया। रेस्क्यू करने पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें एक होटल में कबर बिज्जू होने की सूचना मिली थी। जिस सूचना पर होटल में पहुंची वन विभाग की टीम को ये चारों बिज्जू होटल के अंदर स्थित एक कमरे में फंसे हुए पाए गए थे। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की गई। रेस्क्यू प्रभारी राधाकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने इन बिज्जूओं को सावधानीपूर्वक पकड़ा। रेस्क्यू के बाद, इन सभी हनी बेजर को सुरक्षित रूप से केसरबाग जंगल में छोड़ दिया गया। यह कार्रवाई वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


