धौलपुर में 141 पावर और मॉडिफाइड बाइक्स जब्त:सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

धौलपुर में एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर शनिवार देर शाम जिले भर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान सभी थानों की पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर मॉडिफाइड और पावर बाइक्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। एसपी ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत तेज रफ्तार से दौड़ रही और ध्वनि प्रदूषण फैला रही कुल 141 पावर/मॉडिफाइड बाइकों को जब्त किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पावर बाइकों से अपराध बढ़ने का खतरा रहता है, जबकि मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा होता है। अभियान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस ने 15, थाना निहालगंज ने 20, थाना सदर धौलपुर ने 12, थाना सैंपऊ ने 10, थाना मनियां ने 11, थाना राजाखेड़ा ने 03, थाना कोतवाली बाड़ी ने 16, थाना बाड़ी सदर ने 06, थाना नादनपुर ने 04, थाना सरमथुरा ने 07 और यातायात पुलिस ने 27 पावर/मॉडिफाइड बाइकों को जब्त किया। जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़कों पर लापरवाही से ड्राइविंग करने और यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।
एसपी सांगवान ने बताया कि आने वाले दिनों में चेकिंग और भी सख्त की जाएगी। यदि कोई चालक बाइक में बदलाव कर तेज आवाज पैदा करने वाले साइलेंसर लगाता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अभियानों का उद्देश्य क्षेत्र में अनुशासन बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। यह अभियान लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुरू किया गया है, जिससे सड़क पर स्टंट, तेज गति और तेज आवाज करने वाली बाइकों पर अंकुश लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *