धौलपुर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर शुरू:हाउसिंग बोर्ड और जगन तिराहे से हटाया अतिक्रमण

शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर शुरू हो गया है। नगर परिषद में एसीबी की कार्रवाई के बाद फिर से अभियान को शुरू किया गया है। कार्यवाहक नगर परिषद आयुक्त गुमान सिंह के निर्देश पर हाउसिंग बोर्ड और जगन तिराहे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्यवाहक आयुक्त गुमान सिंह ने बताया कि संपर्क पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जगन तिराहे पर रखी लोहे की अस्थायी दुकानों को हटाकर जब्त कर लिया गया। शिकायत के आधार पर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाया गया। नगर परिषद आयुक्त ने जानकारी दी कि संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का लगातार निपटारे किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कहीं भी अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर नगर परिषद द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के दौरान नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *