ध्रुव गोंड़ समाज में की गई बूढ़ादेव और पीड़ी पूजा

मुड़ागांव(कोरासी)| राम कोरासी में आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज के छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज गरियाबंद जिलाध्यक्ष नीलकंठ ठाकुर, लवकुमार ठाकुर, लेखराम ठाकुर, रघुनाथ ठाकुर सहित समस्त मरई परिवार द्वारा अपने ईष्ट देव बुढ़ादेव एवं पीड़ी पूजा अर्चना की गई। जिसमें वे अपने कुल देवता को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पुजाई कार्यक्रम का अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस पूजा का उद्देश्य पूरे ठाकुर मरई परिवार को सुख समृद्धि, सुरक्षा और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए कुल देवता का आदर करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *