नंगल ईशर में शहीदों को समर्पित चार दिवसीय समागम करवाया

भास्कर न्यूज | होशियारपुर गांव नंगल ईशर के युवाओं और गांववासियों की तरफ से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के माता गुजर कौर जी, चारों साहबजादों और सभी शहीदों की याद में चार दिवसीय महान गुरमत समागम आयोजित किया गया। पहले दिन गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, दूसरे दिन गुरुद्वारा सिंह सभा भाई वीर सिंह, तीसरे दिन गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास सभा, चौथे और आखिरी दिन गुरुद्वारा सिंह सभा दक्षिण पट्टी में समागम आयोजित किया गया। इन आयोजनों में हर शाम रहिरास साहिब की बाणी के पाठ के बाद ज्ञानी अमरीक सिंह चंडीगढ़, भाई अमृतपाल सिंह ढप्पई, ज्ञानी हरजीत सिंह सोहलपुर ढाडी जत्था, भाई जसविंदर सिंह दसूहा, भाई जसवीर सिंह भटोलीयां, भाई वरिंदर सिंह होशियारपुर, भाई गुरप्रीत सिंह कंधाला, भाई अमोलक सिंह प्रीतमपुरा, गुरसिखी क्लास जत्था झिंगड़ा, बीबी अमनजोत कौर भटोलीयां, भाई करनदीप सिंह नंगल ईशर वाले और गांव के बच्चों ने कीर्तन किया। मंच सचिव की भूमिका सुरिंदर सिंह शिंदी ने बखूबी निभाई। संगत को प्रतिदिन चाय और लंगर परोसा गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन हरविंदर सिंह नंगल ईशर ने सभी गांव वासियों, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों और विदेश में रहने वाले सहयोगियों का धन्यवाद किया और समूह संगत को गुरु ग्रंथ साहिब की विचारधारा को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *