बारियातू | राजस्व उपनिरीक्षक सह प्रभारी अंचल निरीक्षक नंदेव राम ने बुधवार को सीआई पद का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि अंचल के सभी कार्यों को समय पर पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। इधर, अंचल में पदस्थापित तीन राजस्व उपनिरीक्षकों को हल्का आवंटित किया गया। संदीप कुमार को 3, 4 और 8, राजू राम को 6 और 7, जबकि नंदेव राम को 9 और 10 हल्का सौंपा गया। सभी ने अपने-अपने हल्के का प्रभार एक-दूसरे को सौंप दिया।


