नईगढ़ी में नेत्र शिविर, 327 मरीजों की जांच:46 मोतियाबिंद के मरीज रीवा रेफर, होगी सर्जरी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में रविवार 30 नवंबर को एक विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के दिशा-निर्देशों, जिला सीएमएचओ रीवा के मार्गदर्शन और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. आर.के. पाठक के नेतृत्व में यह शिविर सफल रहा। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 327 मरीजों की आंखों की विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान 46 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। इन मरीजों को आगे के उपचार के लिए प्राथमिकता के आधार पर चयनित किया गया। चयनित मरीजों का रक्तचाप (बीपी), शुगर और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य मापदंडों की जांच कर उनकी संपूर्ण स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन किया गया। जांच में सभी 46 मरीज लैंस प्रत्यारोपण के लिए पूरी तरह फिट पाए गए। इन मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष वाहन से जिला चिकित्सालय रीवा भेजा गया। वहां उनकी अगली चरण की शल्य चिकित्सा की जाएगी। शिविर के सफल संचालन में बीएमओ डॉ. आर.के. पाठक के साथ नेत्र सहायक बी.एल. तिवारी, रमेश पटेल, रवि वर्मा, आशीष खरे, रामबिहारी मौर्य, अंबर वर्मा, इंद्रपाल सेन, बृजलाल कोल और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *