नईगढ़ी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पत्नी और बेटी गांव गई थी; मजदूरी से लौटकर घर में फंदे पर लटका

मऊगंज के भलुहा गांव में शनिवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पहचान श्रवण कुमार (45) साकेत के रूप में हुई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक श्रवण कुमार साकेत शनिवार को मजदूरी कर घर लौटे थे। शनिवार शाम जब वे अपने कमरे में आराम कर रहे थे, तब उनकी पत्नी कौशल्या और बेटी प्रांशू किसी काम से गांव गई हुई थीं। इस दौरान श्रवण घर पर अकेले थे। शाम करीब 5:30 बजे जब बेटी प्रांशू घर लौटी, तो उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उसने शोर मचाया। परिजन पीछे के दरवाजे से घर अंदर घुसे तो युवक को फांसी के फंदे पर लटका पाया। युवक ओसारी में बांस के गोले के सहारे रस्सी के फंदे से लटका पाया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से फंदा काटकर उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। नईगढ़ी थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। रात होने के कारण शव को अस्पताल में सुरक्षित रखवाया गया और रविवार दोपहर उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया। प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *