नई उड़ान संस्था ने स्कूल में बैटरी दान दी

भास्कर न्यूज | जालंधर नई उड़ान वेल्फेयर सोसायटी की तरफ से 112वां प्रोजेक्ट ‘दी लर्निंग हब स्कूल’ बस्ती पीरदाद में किया गया। शिव अरोड़ा ने बताया कि स्कूल में बार-बार बिजली चले जाने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा था। की तरफ से स्कूल को बैटरी दी गई ताकि बच्चों की पढ़ाई में विघ्न न पड़े। स्कूल की ओर से अमिता अग्रवाल, राधा डोगरा, रोजी भारद्वाज, सोनू शर्मा ने संस्था के सदस्यों का स्वागत किया और बताया कि जो बच्चे स्कूल नहीं जाते या छोटी उम्र में ही काम पर लग जाते हैं उन बच्चों को यहां पर पढ़ाया जाता है और साथ ही मोबाइल रिपेयरिंग और ब्यूटीशियन के कोर्स भी करवाए जाते हैं, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। इस अवसर पर अध्यक्ष रमन गुप्ता, राजन गुप्ता, नीरज अग्रवाल, हेमंत थापर, योगेश कुमार, राजेश कालरा, शैलेंद्र टंडन, राजकुमार उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *