नई कार का जश्न हादसे में बदला:शोरूम से कार उठाई, पूजा के बाद घूमने निकले; अनियंत्रित होकर पलटने से 2 घायल

इंदौर के लसूडिया इलाके में रविवार देर रात एक नई कार पलट गई। कार को उसी शाम शोरूम से खरीदा गया था। पूजा के बाद कार मालिक और उसके दोस्त पार्टी मनाने निकले थे। लौटते वक्त तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। घटना स्कीम नंबर 114 में यशराज होटल के पास की है। बताया जा रहा है कि पार्टी से लौटते समय कार की रफ्तार तेज थी। अचानक स्टीयरिंग फिसलने से संतुलन खो गया, और कार पलट गई। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे तीन युवकों को बाहर निकाला और अन्य लोगों की मदद से कार को सीधा किया। इस हादसे में एक युवक के सिर पर मामूली चोट आई, जबकि दूसरे का हाथ फ्रैंक्चर हो गया। तीसरा युवक पूरी तरह सुरक्षित है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पलटी हुई कार और बचाव कार्य को देखा जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *