नई जमीन गाइडलाइन दरें:रियल एस्टेट डेवलपर एसोसिशन ने वित्तमंत्री का किया सम्मान, पदाधिकारी बोले-खरीदी बिक्री बढ़ेगी

छत्तीसगढ़ के दो जिलो में जमीन की गाइडलाइन दरों के पुनरावलोकन के बाद राज्य सरकार ने नई संशोधित गाइडलाइन जारी कर दी है। इस फैसले का छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ने स्वागत करते हुए प्रदेश के मंत्री ओ.पी. चौधरी का सम्मान किया। एसोसिएशन ने इसे आम नागरिकों और रियल एस्टेट क्षेत्र के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 30 जनवरी 2026 से नई गाइडलाइन दरें लागू हो गई हैं। लंबे समय से गाइडलाइन दरों को लेकर व्यावहारिक समस्याएं सामने आ रही थीं, जिसे ध्यान में रखते हुए शासन ने दरों में रियायत दी है। संगठन का कहना है कि इससे प्रदेश में संपत्ति की खरीद–बिक्री को बढ़ावा मिलेगा और आम लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा। सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित साहू विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, सचिव दीपक रंजन, कोषाध्यक्ष विजय पींजानी सहित राजीव अग्रवाल, हेमंत सोलवानी, गुरुप्रकाश छाबड़ा, योगेश गुप्ता, विनोद खेतानी, मनीष मोटवानी, संजय निहलानी समेत बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि सरकार के इस निर्णय से रियल एस्टेट सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी। इससे न केवल निवेश और कारोबार में तेजी आएगी, बल्कि प्रदेश के आर्थिक और समग्र विकास को भी मजबूती मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *