इंदौर में प्रॉपर्टी के रेट कलेक्टर गाइडलाइन से हजार से 1200% तक अधिक हो गए हैं। शहर के साथ ही सिंहस्थ-2028 को देखते हुए सांवेर रोड पर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एआई ने संपदा को पिछले एक वर्ष में हुई रजिस्ट्रियों के आधार पर जो डेटा दिया है, उसी में यह खुलासा हुआ है। इसी के आधार पर आगामी वर्ष के लिए नई गाइड लाइन तय होगी। अप्रैल 24 से 31 दिसंबर तक के पंजीयन विभाग के डेटा के मुताबिक खेती की जमीन में कुछ क्षेत्रों में तय गाइडलाइन से 1250% तक ज्यादा रेट में जमीनें बिकीं। इसी तरह रेसीडेंशियल प्लॉट में यह बढ़त तय गाइडलाइन से एक हजार गुना तक अधिक रही। इस डाटा के आधार पर वर्ष 2025-2026 के लिए गाइडलाइन बनाई जाएगी। फरवरी अंत तक प्रस्ताव तैयार हो जाएंगे। अधिकारी खुद भी डेटा देखकर चौंके हुए हैं कि इतने रेट भी मिल सकते हैं। सवा सौ से ज्यादा नई कॉलोनियां भी जुड़ेंगी- नई गाइडलाइन में सवा सौ से ज्यादा नई विकसित कॉलोनियों को भी शामिल किया जाएगा। इनकी दरें पहली बार तय होंगी। रेसीडेंशियल प्लॉट पर इन क्षेत्रों में ज्यादा रेट में बिकी जमीनें खेती की जमीन में हजार गुना तक के रेट मिले तय दर से जहां ज्यादा में रजिस्ट्री वहां का विश्लेषण कर रहे
संपदा सॉफ्टवेयर के आधार पर जो जानकारी मिलती है, उसके हिसाब से आगे की गाइडलाइन तय करने का प्रस्ताव तैयार होता है। जिन क्षेत्रों में ज्यादा संख्या में या तय गाइड लाइन से ज्यादा रेट पर रजिस्ट्री हुई है, उनका प्रस्ताव बनाएंगे। – दीपक शर्मा, वरिष्ठ जिला पंजीयक


